Thursday 7 August 2014

उलटा मंत्र
बन्दर जादू सीख कर आया
सब पशुओं को उसने सताया
लंबी कर दी लोमड़ की पूंछ
गायब कर दी शेर की मूंछ
मंत्र अनोखा फूंका एक
दाँत उखड़ गया हाथी का एक
सब पशुओं को किया हैरान
पर बुरा हुआ उसका अंजाम
इक दिन कुछ हुआ घुटाला
मंत्र इक उलटा पढ़ डाला
उलटे मंत्र ने किया कमाल
सर के उड़ गये सारे बाल
गंजा हो गया वह शैतान
खींचने लगा अपने ही कान
                                                      © आई बी अरोड़ा  

2 comments: